ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रिपोर्टर – नीरज तिवारी 

कालाढूंगी। कोटाबाग विकासखंड के बागजाला-फतेहपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।

ब्लॉक मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित अपर कोटा नहर को साफ कर रहे मजदूरों पर अचानक भूस्खलन का मलबा गिर गया। हादसे में दो मजदूर मलबे में दब गए।

सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश सनवाल, स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सिंचाई विभाग के जेई प्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि नहर के क्षतिग्रस्त होने के कारण आंवलाकोट क्षेत्र में सिंचाई जल संकट था।

जिस कारण सफाई कार्य चल रहा था। घटना प्रातः लगभग 11 बजे हुई। वर्तमान में दोनों मजदूरों की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प
error: Content is protected !!