ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन एवं फायर सर्विस, पुलिस, एयरफोर्स फायर टेंडर एवं अन्य बचाव दल की तत्परता से मल्लीताल क्षेत्र स्थित मोहनको चौराहे पर बिल्डिंग में लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है।

 रात्रि 10:04 पर जिला आपदा परिचालन केंद्र नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि मल्लीताल नैनीताल के मोहनको । चौक के एक मकान में आग लग गई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं बताया गया किंतु शॉर्ट सर्किट होने की प्रारंभिक सूचना मिली।

सूचना मिलते ही जिला आपदा परिचालन केंद्र से फायर टीम ,जल संस्थान, एसडीआरएफ, एनडीआरफ ,स्वास्थ्य विभाग आदि टीम को मौके पर भेजा गया।

शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी, नवाजिश खालिक उप जिला अधिकारी नैनीताल, डॉ जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक,  हेम चंद्र पंत कोतवाल मल्लीताल आदि मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

आगजनी की घटना रात्रि में हुई थी इसलिए बहुत सी दिक्कत मौके पर आ रही थी । चूंकि आग पुराने लकड़ी के मकान पर लगी थी जिस कारण लपटे अधिक उठ रही थी जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी कठिनाई हो रही थी।

 वंदना जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर तत्काल एक्शन लेते हुए नैनीताल के इस घने बाजार क्षेत्र होने एवं मौके की स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, सितारगंज ,रुद्रपुर आदि क्षेत्रों से भी अग्निशमन वाहन एवं पानी के टैंकर भी मंगवा गए हैं ।

साथ ही आर्मी और एयरफोर्स के अग्निशमन वाहन एवं टीम भी मौके पर बुलाई गई। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को मौके पर उपस्थित होने तथा अपने दायित्व निर्वहन के लिए निर्देशित किया गया।

स्थानीय नागरिकों के साथ ही राजस्व टीम,एनडीआरएफ , SDRF , फायर टीम, सिविल पुलिस , जल संस्थान, यूपीसीएल, स्वास्थ्य विभाग आदि द्वारा लगभग 12:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया है।

अभी तक प्रारंभिक सूचना के आधार पर कोई भी जनहानि नहीं हुई है। फिर भी आग पर पूर्ण रूप से काबू पाने के पश्चात धुआं आदि कम होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन एनडीआरएफ की मदद से चलाया जाएगा।

➡️ आग बुझाने की कार्यवाही में लोकल पुलिस फोर्स, फायर टीम, एयरफोर्स फायर टीम, भवाली, भीमताल , रामनगर, हल्द्वानी पुलिस सहित अन्य जनपदों से मंगाए गए अतिरिक्त फायर टेंडर भी सक्रिय रूप से लगे रहे।
मौके पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं  रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा सहित अन्य अधिकारीगण भी राहत एवं बचाव कार्य में मौजूद रहे, आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  जनगणना 2027 की तैयारी तेज: हल्द्वानी में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू, 25 अप्रैल से मकान गणना

You missed

error: Content is protected !!