ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़ : नैनीताल के बजेड़ी विद्यालय में अचानक आग लगने से विद्यालय हुआ जलकर खाक

रिपोर्टर  -गुड्डू सिँह ठठोला

नैनीताल। बजेड़ी प्राथमिक विद्यालय में अचानक आग लगने से विद्यालय जेलकर खाक। आग से जरूरी दस्तावेज और फर्नीचर जला। दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुट है।

नैनीताल जिले में बेतालघाट के बजेड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज दोपहर अचानक आग लगने से सनसनी मच गई।

आग से विद्यालय भवन के कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत फर्नीचर जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के काम में जुट गई है।

राहत की बात ये है कि इस आगजनी के समय स्कूली छात्र छात्रा कक्षाओं से बाहर थे और कोई जनहानि नहीं हुई। आग, विद्यालय के कार्यालय और 3 कक्षाओं के कमरों में लगी।

विद्यालय में लगी आग के चलते अफरा तफरी मच गई। दमकल विभाग ने आग को विद्यालय के अन्य हिस्सों में फैलने से बचाया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो आत्महत्याओं से सनसनी : प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान
error: Content is protected !!