ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी। काठगोदाम नरीमन चौराहे से लेकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण करने में कई बड़े पेड़ों को काटने की सूचना पर आज कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया और कांग्रेस नेता ललित जोशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कोर्ट पहुंचे।

जहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग रखी है कि पेड़ों को ना काटा जाए।

प्रशासन सड़क चौड़ीकरण को लेकर दूसरा विकल्प भी देखें। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में जो भी पेड़ आ रहे हैं, उनको लेकर जिला प्रशासन बेहद संवेदनशील है।

सड़क चौड़ीकरण के आसपास जितने भी पेड़ आ रहे हैं, उनको काटा नहीं जाएगा। उनको दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर काम किया जा रहा है।

जिसके संबंध में विशेषज्ञ द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण और जांच भी की गई है, ताकि पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा सके।

यह भी पढ़ें :  नफरत की पोस्ट पर पुलिस का प्रहार—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा एक्शन, समाज में वैमनस्य व न्यूसेन्स फैलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!