ब्रेकिंग न्यूज़
पिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरार
खबर शेयर करे -

देहव्यापार का भंडाफोड़, छापेमारी के दौरान महिला समेत चार दलाल गिरफ्तार

देहरादून एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पुलिस के साथ मिलकर रिहायशी क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान मौके से देह व्यापार चलाने के आरोप में महिला समेत चार दलालों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

देहरादून। जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एएचटीयू यूनिट के प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी को सूचना मिली थी कि सत्य विहार कॉलोनी वसंत विहार में कुछ संदिग्ध गतिविधियां होती हैं। वहां अक्सर लोगों का आना जाना लगा रहता है। सूचना पर टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान मौके से देह व्यापार चलाने के आरोप में महिला समेत चार दलालों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मौके से दो महिलाओं का भी रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है इन महिलाओं को विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से बुक कर लोगों के पास भेजा जाता था।

वेबसाइट के माध्यम से की जाती थी बुकिंग

एसएसपी ने बताया टीम जब घटनास्तल पर पहुंची तो मौके पर मौजूद कुछ युवक मोबाइल फोन से देह व्यापार संबंधी बात कर रहे थे। टीम ने उनके फोन को कब्जे में लेकर चैट देखी गई तो उसमें देह व्यापार से सम्बंधित बात की गई थी।

पूछताछ में पता चला कि महिलाओं को विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर शहर के अलग-अलग इलाकों में भेजा जाता था। ये लोग स्पा सेंटर और होटल में भी लड़कियों को भेजते थे।

आरोपियों की पहचान रानी गुप्ता निवासी मंगलोलपुरी, दिल्ली, राहुल पाटिल निवासी कांवली रोड, राजू निवासी बल्लभगढ़, विजयपार्क, मोनिश निवासी मेरठ चुंगी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  खुर्पाताल के ग्रामीणों ने समाज कल्याण मंत्री खजान दास से रखीं क्षेत्र की समस्याएं

You missed

error: Content is protected !!