ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

आयुक्त दीपक रावत द्वारा अल्मोडा निवासी पार्वती भण्डारी की 8 वर्ष पुरानी भूमि विवाद का मौके पर किया समाधान 

रिपोर्टर: नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई के अलावा भी प्रतिदिन लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।

अल्मोडा निवासी पार्वती भण्डारी की 8 वर्ष पुरानी भूमि विवाद का मौके पर समाधान किया।
अल्मोडा मूल निवासी पार्वती भण्डारी पत्नी रमेश चन्द्र भण्डारी वर्तमान निवासी बडी मुखानी हल्द्वानी ने वर्ष 2016 में 1000 स्क्वायर फीट का प्लाट कुशाग्र हैबिटेट डेपलपर्स प्राइवेट लिमिटेड जसपुर उधमसिंह नगर में 5 लाख की धनराशि में क्रय किया था।

कुशाग्र डेपलपर्स द्वारा उक्त प्लाट की रजिस्ट्री नही की गई। श्री भण्डारी ने बताया कि वर्ष 2016 से बार-बार बताने के बाद भी रजिस्ट्री नही की गई। गुरूवार को भण्डारी द्वारा भूमि विवाद के बारे में आयुक्त श्री रावत को अवगत कराया।

आयुक्त श्री रावत ने तत्काल कार्यवाही करते हुये बिल्डर्स एवं स्थानीय राजस्व अधिकारियों को शुक्रवार को कार्यालय में तलब कर उक्त भूमि की रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिये।

कुशाग्र बिल्डर्स द्वारा लिखित में बताया गया कि भण्डारी के प्लाट की रजिस्ट्री 8 जुलाई को कर दी जायेगी। आयुक्त ने चेतावनी देते हुये कहा कि 8 जुलाई को रजिस्ट्री नही होने पर कुशाग्र बिल्डर्स के खिलाफ लैंडफ्रॉड में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन, 1320 मेगावाट बिजली खरीद को मंजूरी

You missed

error: Content is protected !!