उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भांजे विक्रम सिंह राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में वह 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का जिक्र करते हुए आत्महत्या की धमकी दे रहे हैं।

राणा ने इसमें देहरादून पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. वीडियो में खुद को विक्रम सिंह राणा बताने वाले युवक ने कहा कि दिसंबर 2024 में उसने देहरादून पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन “आज तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई.” युवक ने पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात के आरोप भी लगाए हैं।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. एसएसपी देहरादून ने बताया कि विक्रम सिंह की शिकायत की जांच सीओ मसूरी को सौंपी गई थी।

प्रारंभिक जांच में मामला सिविल प्रकृति का पाया गया, जिसके चलते आवेदक को न्यायालय में वाद दायर करने की सलाह दी गई थी. एसएसपी के मुताबिक, यह जांच कुछ दिन पहले ही पूरी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग? एसपी संचार रेवाधर मठपाल और PWD की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.