ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर। इस्कॉन रामनगर लखनपुर द्वारा मैंगो फेस्टिवल लव फिस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मधुहा हरिदास प्रभु जी द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं भक्तों ने खूब जमकर थिरके।

श्री मद्भागवत के श्लोकों का अध्ययन किया साथ ही भगवान श्री जगरनाथ जी के स्वरूप को जानने और भक्ति जागृत करने के लिए क्या क्या आवश्यक हैं।

भक्ति क्लास में जाना,श्री मधुहा हरिदास प्रभु जी ने आरती,महाप्रसाद के महत्व को भी भक्तों को बताया,साथ ही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि 15 अगस्त को श्री कृष्णा जन्माष्टमी महामहोत्सव कार्यक्रम रामनगर में आयोजित किया जाएगा।

उसको भव्य बनाने के लिए महामुनि प्रभु वृंदावन को भी निमंत्रण दिया है जिसको उन्होंने स्वीकार कर जन्माष्टमी महामहोत्सव कार्यक्रम रामनगर में आने की खुशी जताई।

कार्यक्रम में सुमित,आशीष वर्मा,कल्पतरु गौरांग प्रभु,पीयूष प्रभु,कुणाल प्रभु,रूबी वर्मा माता जी,तृप्ति वर्मा,आंचल,सपना, कायरा माता जी,ज्योति और यशिका माता जी आदि ने कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :  जनकवि गिर्दा की 16वीं पुण्यतिथि पर नैनीताल में गूंजे जनगीत, रंगकर्मियों ने जुलूस निकालकर दी श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!