ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

कैंची में करीब 2 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा और 325 मीटर लंबी सुरंग बनेगी

नैनीताल/भवाली। कैंची धाम पहुंचने वाले लोगों की जाम से परेशान न होना पड़े इसको लेकर सरकार दो किमी लंबा बाईपास बनाने जा रही है।

इस बाईपास में 325 मीटर की लंबी एक सुरंग भी होगी। इसके अलावा एक पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा।

नैनीताल स्थित कैंची धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को अब जाम से जूझना नहीं होना पड़ेगा। यहां करीब 2 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा और 325 मीटर लंबी सुरंग बनेगी।

जोकि यातायात को सुगम बनाने में कारगर साबित होगी। सुरंग और बाईपास की संवैधानिक अनुमति के बाद लोक निर्माण विभाग ने रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है। अब केंद्र के आदेश के बाद ही डीपीआर तैयार की जाएगी।

नैनीताल में स्थित कैंची धाम मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। एक दिन में कई हजार श्रद्धालु बाबा नीम करौली के दर्शन करते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।

हर वर्ष 15 जून को मंदिर के स्थापना दिवस पर यहां बड़ा मेला भी लगता है। इसमें भक्तों की भीड़ और बढ़ जाती है। इसके साथ ही शनिवार और रविवार को यहां श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है।

जिस कारण यहां आने वाले श्रद्धालु और हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन घंटों जाम की लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहते हैं।

जाम की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाईपास के बनने की बात कही थी, जिस पर कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत यहां भवाली सेनेटोरियम एचपी बंद से बाईपास शुरू होगा।

यह बाईपास 2 किलोमीटर बाद फिर रति घाट में पेट्रोल पंप के पास पुरानी सड़क से मिलेगा। इससे कैंची धाम मंदिर बाईपास हो जाएगा। इस मार्ग से सिर्फ कैंची धाम जाने वाले यात्रियों का आवागमन होगा।

पार्किंग निर्माण की भी है तैयारी 

कैंची धाम मंदिर के पास तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार का कष्ट न हो, इसलिए 500 से अधिक वाहनों की क्षमता की एक पार्किंग का निर्माण भी लंबित है।

15 जून को कैंची धाम मंदिर की स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। पार्किंग का निर्माण केएमवीएन की ओर से करवाया जाना है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर की पुष्पा कुमारी बनीं एसआईआर कार्य 100% पूरा करने वाली पहली बीएलओ, 1700 फॉर्म भरकर बनाया रिकॉर्ड

You missed

error: Content is protected !!