ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मामूली बहस में खूनी संघर्ष, दोनाली बंदूक से मारी गोली,आरोपी गिरफ्तार

भीमताल। भीमताल  थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांफी के अलचौना में एक व्यक्ति ने शनिवार को एक कैंप संचालक पर फायर झोंक दिया। गोली कैंप संचालक के कुक को जा लगी, कुक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

भीमताल पुलिस के अनुसार कैंप संचालक सौरभ रौतेला निवासी उत्तरांचल कॉलोनी मुरादाबाद यूपी का अल्चौना गांव के इंदर सिंह परिहार से रंजिश थी।

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दोनों में बहस हो गई। हाथापाई के बाद शाम को इंदर ने अपनी लाइसेंसी दो नाली से सौरभ पर फायर झोंक दिया। गोली वहां पर मौजूद अल्चौना गांव के कुक किशन सिंह के पेट में जा धंसी।

गोली लगने से कुक वहीं पर गिर पड़ा। एसआई भुवन जोशी ने आरोपी इंदर को गिरफ्तार कर कब्जे से दो नाली बंदूक, दो कारतूस जब्त किए। सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें :  हर साल धधक रहे जंगल, आग बुझाने को आज भी ‘हरी टहनियों’ का सहारा: पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल

You missed

error: Content is protected !!