ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

मामूली बहस में खूनी संघर्ष, दोनाली बंदूक से मारी गोली,आरोपी गिरफ्तार

भीमताल। भीमताल  थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांफी के अलचौना में एक व्यक्ति ने शनिवार को एक कैंप संचालक पर फायर झोंक दिया। गोली कैंप संचालक के कुक को जा लगी, कुक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

भीमताल पुलिस के अनुसार कैंप संचालक सौरभ रौतेला निवासी उत्तरांचल कॉलोनी मुरादाबाद यूपी का अल्चौना गांव के इंदर सिंह परिहार से रंजिश थी।

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दोनों में बहस हो गई। हाथापाई के बाद शाम को इंदर ने अपनी लाइसेंसी दो नाली से सौरभ पर फायर झोंक दिया। गोली वहां पर मौजूद अल्चौना गांव के कुक किशन सिंह के पेट में जा धंसी।

गोली लगने से कुक वहीं पर गिर पड़ा। एसआई भुवन जोशी ने आरोपी इंदर को गिरफ्तार कर कब्जे से दो नाली बंदूक, दो कारतूस जब्त किए। सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें :  आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी; पुलिस ने शुरू की जांच

You missed

error: Content is protected !!