नैनीताल में कालादूंगी मार्ग में बस नैनीताल से वापस लौटते समय बस खाई में जा गिरी
5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत, 25 लोगों को उपचार के लिए लाया गया सुशील तिवारी अस्पताल
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल/कालाढूंगी। नैनीताल से लौट रही पर्यटकों की बस कालाढूंगी रोड में घटगड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, जिसमें सवार एक बच्ची, एक पुरुष समेत दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल के एस.एस.पी.समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 32 में से 25 से अधिक लोगों को अबतक रैस्क्यू कर लिया गया है।
नैनीताल के आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली की नैनीताल से कालाढूंगी को जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। इसकी सूचना तत्काल एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस को दी गई। बस में 30 से 33 लोग सवार होने की आशंका बताई गई।
आपदा प्रबंधन समेत सभी राहत टीमों को घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को जानकारी मिली कि बस में 32 लोग सवार थे जो हरयाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये थे।
ये लोग स्कूल के शिक्षक थे, जो स्कूल बस में सवार होकर आए थे। लौटते समय बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। रैस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त बस से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
खबर लिखे जाने तक बस में सवार 25 से अधिक लोगों को घायलावस्था में रैस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया। घटना में एक लड़की, एक पुरुष और दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया है। मौके पर रैस्क्यू कार्य जारी है।
एस.एस.पी.प्रह्लाद सिंह मीणा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया।
एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा एवम एसपी सिटी हरबंस सिंह मौके पर
SDRF, नैनीताल पुलिस टीम , आपदा प्रबंधन टीम द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को सुरक्षित निकालकर शीघ्र अस्पताल रवाना किया गया।
सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों की संख्या-
1- सोनाली उम्र 26 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार नैनीकला हरियाणा
2- पूजा उम्र 26 पुत्री लीलू राम
3- मोनिका उम्र-31 पत्नी प्रवीण निवासी आर्यनगर हिसार
4- मुस्कान उम्र-21 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी उपरोक्त हिसार हरियाणा
5- कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष हिसार
6- इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
7- विनीता 28 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा
8- सोनिया 26 वर्ष निवासी हिसार
9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष हिसार हरियाणा
10- रोमिला 59 वर्ष हिसार हरियाणा
11- रोगन सिंह उम्र 34 वर्ष
12- प्रियंका 32 वर्ष हिसार हरियाणा
13- सुनीता 34 वर्ष हिसार हरियाणा
14- अभिषेक पुत्र निलुराम निवासी हिसार।
15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष हिसार हरियाणा
16- कपिल पुत्र हवा सिंह उम्र 36 वर्ष हिसार हरियाणा अंकित पुत्र 17- विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष आर्यनगर
18- उर्मिला 35 वर्ष हिसार
19- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष हिसार
20- सुमन उम्र 42 निवासी हिसार
21- अंजली उम्र- 41 साल
22- भरत सिंह उम्र- 37 वर्ष





