ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

साइबर अपराधियों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक की 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। साइबर क्राइम लगातार अपने पैर पसार रहा है। बीते कुछ दिनों पूर्व साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट हैक कर अभद्र फोटो अपलोड कर दी थी।

वही अब साइबर अपराधियों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय की वेबसाइट को अपना निशाना बनाया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट अचानक से हैक हो गई। जिसके मुख्य पृष्ठ के नीचे फिलिस्तानी इजराइल विवाद के विषय में लिखा हुआ था।

हालांकि कुछ समय के बाद विश्वविद्यालय के ईआरपी सेल ने वेबसाइट को अपडेट कर दिया। ईआरपी सेल के अनुसार विश्विद्यालय की वेबसाइट www.kunainital.ac.in का मुख्य पृष्ठ नही खुल रहा था।

पेज के नीचे लिखा था कि जब तक फिलिस्तनी लोगों के आजादी नहीं मिल जाती तब इंडोनेशिया के लोग खड़े होकर इजरायल उपनिवेश  को चुनौती देंगे। 

सेल के अनुसार वेबसाइट को फिलिस्तानी से हैक किया गया है। जैसे इसका पता चला कुमाऊं विश्विद्यालय के ईआरपी सेल ने वेबसाइट को तत्काल ठीक किया। 

कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक महेंद्र राणा ने बताया कि वेबसाइट होने की सूचना के तत्काल बाद इसको ठीक कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!