ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जिला पंचायत के गैंगमेटों का डीएम कार्यालय में प्रदर्शन, नियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग, जिला अधिकारी  ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा 

हल्द्वानी। जिला पंचायत से जुड़े गैंगमेटों ने आज डीएम कार्यालय हल्द्वानी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया।

प्रदर्शन कर रहे गैंगमेटों की मुख्य मांग है कि उन्हें पूर्व की भांति पूरे वर्ष रोजगार दिया जाए और न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वह पिछले 25 से 30 वर्षों से लगातार गैंग में कार्य करते आ रहे हैं, लेकिन अब उन्हें केवल तीन माह के लिए, वह भी बरसात के समय ही काम दिया जाता है।

उनका कहना है कि पहले पूरे साल विभिन्न कार्यों में गैंग लगाए जाते थे, लेकिन अब रोजगार के अवसर काफी कम कर दिए गए हैं।

गैंगमेटों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार उन्हें चुनाव और अन्य सरकारी कार्यों में लगाया गया, लेकिन इसके बदले मात्र 350 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया गया, जो कि न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। प्रदर्शनकारियों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए सरकार और प्रशासन से न्याय की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को हुई जिला पंचायत की बैठक में जिला पंचायत सदस्य संजय बोरा द्वारा भी यह मामला उठाया गया था। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से मांग की कि पूर्व की व्यवस्था के अनुसार उन्हें नियमित रूप से रोजगार दिया जाए और न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव, महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी तेज
error: Content is protected !!