ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शराब तस्कर को लालकुआं पुलिस टीम ने गुंडा एक्ट के तहत दिखाया जनपद से बाहर का रास्ता          

कोतवाली लालकुआं क्षेत्र अंतर्गत शराब तस्करी में अभ्यस्त शराब तस्कर

हल्द्वानी/लालकुआं। मदन सिंह, पुत्र दान सिंह, निवासी- इंद्रानगर, लालकुआं वर्तमान पता मोटाहल्दू जयपुरवीसा लालकुआं के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में वर्ष 2018 से अब तक कुल 6 से अधिक आबकारी अधिनियम के अभियोग पंजीकृत हैं जिसकी अराजकता के कारण समाज में भय व्याप्त था।

उपरोक्त व्यक्ति की गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री डी. आर. वर्मा द्वारा एसएसपी नैनीताल के माध्यम से माननीय जिलाधिकारी महोदय नैनीताल को संबंधित के विरुद्ध 3/4 उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत रिपोर्ट प्रेषित की गई थी।

जिस क्रम में जिला बदर मदन सिंह को आज दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को कोतवाली लालकुआं में तैनात महिला उप निरीक्षक रजनी आर्या, आरक्षी आनंदपुरी व आरक्षी राजेश कुमार द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जनपद नैनीताल की सीमा से अग्रिम 6 माह हेतु जनपद की सीमा से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

उपरोक्त जिला बदर व्यक्ति मदन सिंह को जिला बदर की शर्तो का भली भांति पालन किए जाने हेतु हिदायत भी दी गई कि यदि अग्रिम 6 माह से पहले यदि जनपद की सीमा के भीतर प्रवेश किया तो पुलिस द्वारा पुनः सख्त कार्रवाई की जाएगी।

                      

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में इंस्पिरेशन स्कूल प्रबंधन का पलटवार: किताबों की कीमतों पर उठाए सवाल, आरोपों को बताया निराधार

You missed

error: Content is protected !!