ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  युवा वैश्य महासभा द्वारा कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक रामपुर रोड स्थित हिंदू धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक अध्यक्ष अतुल जायसवाल के नेतृत्व और महामंत्री कपिल अग्रहरि के संयोजन में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी चुनाव से जुड़े विभिन्न क्रियाकलापों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इसमें लव मित्तल को सदस्यता प्रभारी तथा हेमंत साहू, सूर्यांश गुप्ता, दिव्यांश सिंघल, सुमित साहू, रोहित गुप्ता और सुशील साहू को सह सदस्यता प्रभारी बनाया गया।

इसके अलावा बैठक में सर्वसम्मति से एक भव्य माता की चौकी आयोजन का भी निर्णय लिया गया, जिसमें सभी युवा साथियों ने अपनी सहमति जताई।

कार्यक्रम में संरक्षक एवं वैश्य महासभा (रजि.) के अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, केसरवानी युवा समिति के अध्यक्ष रमेश केसरवानी, महावर युवा समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और युवा सदस्य मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगी कालाढूंगी विधानसभा, भाजपा नेता मनोज पाठक ने की व्यापक बैठक

You missed

error: Content is protected !!