ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मां दुर्गा कॉमेडी द्वारा दुर्गा महोत्सव आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज नैना देवी मंदिर से कलश यात्रा का के साथ मां दुर्गा महोत्सव शुरू हुआ 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी के सहयोग से दुर्गा पूजा महोत्सव शुक्रवार की सुबह से शुरु हो गया है ।

शोभा यात्रा में नगर के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राएं कुमाऊनी परिधान में शामिल थे। सुबह नगर के नैना देवी मंदिर में दुर्गा की मूर्तियों को भक्तजनों के समक्ष खोल दिया जाएगा जिसके बाद भक्तजन मां दुर्गा के दर्शन कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें :  डीएम ललित मोहन रयाल की RTO हल्द्वानी में औचक छापेमारी, दलाल फरार, अव्यवस्थाओं पर कड़ी फटकार

नैना देवी मंदिर से कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा शुरू हुई शोभायात्रा नैना देवी मंदिर से शुरु होकर पंत पार्क से रिक्शा स्टैंड तथा बाजार होते हुए अंत में नैना देवी मंदिर पहुंची ।

यह भी पढ़ें :  डेमोग्राफी परिवर्तन मामले पर सांसद अजय भट्ट सख्त, जिलाधिकारी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

शोभायात्रा में नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे कुमाऊनी परिधानों में शामिल हुए थे साथी छोलिया कलाकारों ने भी जमकर शोभायात्रा में कुमाऊनी गीतों के साथ डांस किया।

दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष चंदन दास महासचिव त्रिभुवन फत्याल मुकुल जोशी दिनेश भट्ट ज्योति पांडे पुजारी तपन चटर्जी मंजूषा सुमन साह मंजू रौतेला पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी दीपा शिवराज सिंह नेगी आदि लोग शामिल थे।

दुर्गा पूजा महोत्सव में आज शाम 6:00 बजे डांडिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा चार दिनो तक चलते वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान खेल के मैदान में 300 से अधिक दुकानें भी लगाई गई है जहां से लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं।

महोत्सव के अंतिम दिन 24 अक्टूबर को नगर में मां दुर्गा की मूर्तियों की शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!