ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रामपुर रोड स्थित पंचायत घर के पास बड़ी कार्रवाई की।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के समीप सार्वजनिक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बलपूर्वक हटाया।

जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान पर लंबे समय से सड़क किनारे अवैध कब्जा किया गया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की योजना बनाई।

निर्देशों के अनुपालन में राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहले अतिक्रमणकारियों को हटने के लिए कहा, लेकिन अनुपालन न होने पर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और क्षेत्र में व्यवस्था बेहतर बनेगी।

यह भी पढ़ें :  भीषण गर्मी में भाजपा हल्द्वानी नगर मंडल ने किया शरबत वितरण, आमजन को पहुंचाई राहत
error: Content is protected !!