ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

नैनीताल में मां दुर्गा महोत्सव का मेला शुरू 

रिपोर्टर-  गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  सरोवर नगरी नैनीताल की धार्मिक संस्था सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार से नैनीताल मेें श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज हो गया है।

इससे पूर्व शुक्रवार सुबह कलश यात्रा के बाद शाम को बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य द्वारा महोत्सव का शुभारंभ किया। नयना देवी मंदिर प्रांगण में पुजारी तपन चटर्जी की ओर से नव निर्मित मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियो को भक्तों के दर्शनार्थ रख दिया गया।

वही डीएसए मैदान में आयोजित सांस्कृतिक मंच पर विभन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमे असम के कृषि संस्था, हिमाचल शिवांगी कला केंद्र, मल्लिका लोक कला हल्द्वानी के कलाकारों ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।

सेंट जॉन विद्यालय के छात्रों ने नंदा राजजात का सुंदर मंचन किया जबकि लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा डांडिया नाईट का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकङो की संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत 23 अक्टूबर को स्टार नाइट के दौरान प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी वही पहली बार मंच पर महिलाओं द्वारा कुमाऊंनी झोड़ा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

विधायक सरिता आर्या ने सभी को दुर्गा पूजा महोत्सव की शुभकामनाएं दी।दिन भर चले कार्यक्रमों को सफल बनाने में अध्यक्ष चंदन कुमार दास, महासचिवनरदेव शर्मा, उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह फत्र्याल, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार समेत कार्यकारिणी सदस्य डोली भट्टाचार्य,सुमन साह, दिनेश भट्ट, पवन कुमार शर्मा,आशीष वर्मा, भास्कर बिष्ट, भाष्कर महतोलिया,उमेश मिश्रा, मंजूरौतेला, सेंट जॉन स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता रावत अक्षय सुरेश चौधरी अग्रवाल, सुमन साह तथा शिवराज नेगी व दीप्ति बोरा कविता शाह आदि

भक्तजन भक्तिभाव से जुटे रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत हेमंत बिष्ट नवीन तिवारी मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया

यह भी पढ़ें :  रूद्रपुर में बर्फ फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसाव, एक श्रमिक की मौत; 27 लोग प्रभावित, फैक्ट्री सील

You missed

error: Content is protected !!