ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल/हल्द्वानी। आज दिन में अचानक मौसम ने करवट ली जिससे हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र में अधेरा छा गया। तेज आंधी और हवाओं से कई जगह नुकसान की खबर है।

ताजा मामला नैनीताल हाइवे पर दो गांव के समीप का है जहां पर विशालकाय पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।

दूसरी खबर काठगोदाम से आ रही है काठगोदाम में नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में रोडवेज  की दीवार और पेड़ मार्ग में गिरे आँधी-तूफान से भारी नुकसान ,पेड़ ओर दीवार में फॅसे 70 वर्षीय बुजर्ग दुकानदार को रोडवेज कर्मचारियो ने निकाला।

जिससे नैनीताल रोड पर लंबा जाम लग गया। नैनीताल रोड में जाम लगने पर  काठगोदाम  पुलिस मौके पर पहुंची, आवागमन सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी नगर पालिका के एक साल पूरे, “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गिनाई गईं विकास उपलब्धियां

You missed

error: Content is protected !!