ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। चम्बल पुल के पास देर रात एक बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे दो युवकों पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का कहर: भारी बारिश का अलर्ट, बागेश्वर में 12 सड़कें बंद, चमोली में घरों में घुसा मलबा

You missed

error: Content is protected !!