ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। इफको की सह संस्था IFFDC भीमताल द्वारा विकास खण्ड ओखलकाण्डा में संचालित 5 कृषि वानिकी सहकारी समितियों के 40 प्रगतिशील किसानों का एक दिवसीय तेज पत्ता प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक -20.11.2023 को खनस्यू में सम्पन् किया गया।

  कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य किसानों द्वारा उत्पादित तेज पत्ते का बाजार मे उचित मूल्य मिल सकें को ध्यान में रखते हुए कटाई, छंटाई, सुखाने एक बाजारीकरण करने का था।

इस प्रशिक्षण में स्थानीय प्रगतिशील किसान श्री माधो सिंह विष्ट ने किसानों को बारिकी से तेज़ पत्ता प्रबंधन एवं समय की मांग को देखते हुए औषधीय पौधों की खेती करने एवं उससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री रवि गोस्वामी द्वारा किसानों के साथ आई एफ एफ डी सी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की इस मौके पर थानाध्यक्ष खनस्यू श्री राणा जी को क्षेत्र में किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए किसानों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में iffdc भीमताल से पहुंचे वरिष्ठ परियोजना समन्वयक देश दीपक यादव द्वारा प्रतिभागियों को संगठित होकर कार्य करने के लिए बताया गया कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन IFFDC भीमताल के सोशल एक्सपर्ट यशोद महरा द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम अधोडा ,डुगरी,कुंडल,देवली, कौडार,पश्या,तुषराड,पुटपुडी, भद्रकोट,कोटली,जमराडी,रमेलागाव,पैटना,धैना व कुकना से 40 किसानो ने प्रतिभाग किया जिसमें वानिकी सहकारी समितियों के बोर्ड सदस्य,शेयर धारक सदस्य, प्रगतिशील किसानों के साथ मनोजजोशी,रुप सिंह रमोला, महेंद्र कुमार, प्रकाश भट्ट, कीर्ति बल्लभ ,त्रिलोक सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग बना खूनी विवाद, एमसीए छात्र ने युवती पर चाकू से किया हमला
error: Content is protected !!