ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

काठगोदाम पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर; नए कानूनों और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने, नए कानूनों की जानकारी देने और बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 मार्च 2026 को थाना काठगोदाम पुलिस ने युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के तहत थाना काठगोदाम में तैनात अपर उपनिरीक्षक श्रीमती हेमंती मेहता ने काठगोदाम क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया स्थित एनएसटीआई (NSTI) संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने समाज में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े नए कानूनों और उनमें किए गए हालिया संशोधनों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी साझा किए। उन्होंने किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी।

इसके अलावा छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा के दुष्प्रभावों और उसके खिलाफ आवाज उठाने के कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘गौरा शक्ति मॉड्यूल’ और उत्तराखंड पुलिस ऐप के उपयोग की जानकारी देते हुए सभी को इसे डाउनलोड करने की सलाह दी गई। आपात स्थिति में डायल 112 की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

पुलिस के इस जागरूकता कार्यक्रम को छात्रों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से टकराई कार; पिता-पुत्री समेत 8 घायल

You missed

error: Content is protected !!