ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

छात्र संघ चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लालकुऑ पुलिस ने क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

नैनीताल।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन में जनपद में दिनॉक- 07.11.2023 को होने वाले छात्र संघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने हेतु एसपी सिटी हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं डी0आर0 वर्मा, अर्धसैनिक बल असिस्टेंट कमांडेंट  भोपाल राम, इंस्पेक्टर अनूप सिंह, इंस्पेक्टर विभाग गौड़ व इंस्पेक्टर हनुमान सिंह खेतवाल के नेतृत्व में कोतवाली लालकुआं पुलिस बल तथा 108 वाहिनी की डी कंपनी के एक प्लाटून द्वारा लालकुआं में संवेदनशील स्थानों, एलबीएस डिग्री कॉलेज हल्दुचौड़ तथा हल्दुचौड़ के बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते हुए एलबीएस डिग्री कॉलेज की प्राचार्य से मुलाकात की गई तथा आगामी छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने जाने के संबंध में चर्चा की गई। 

     छात्रसंघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस बल का संपूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने के संबंध में आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में तेज रफ्तार बाइक ने रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, बाइक सवार गंभीर घायल
error: Content is protected !!