ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु नैनीताल पुलिस की लगातार चैकिंग अभियान जारी

स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डालने वाले 358 चालकों के विरूद्व हुई कार्यवाही*

ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, नशे में एवं मोबाईल पर बात करते वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा 15 वाहन सीज, 30 चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार; ₹58,950 नकद और ताश के पत्ते बरामद

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जनपद में चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गोला नदी में नहाने उतरा 15 वर्षीय किशोर, गहरे पानी में डूबने से मौत

  डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में समस्त थाना/चौकी/यातायात एवं सीपीयू प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बेपरवाह चालकों के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

      जनपद स्तर पर वाहन चैकिंग के दौरान कुल 358 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए तेज गति से वाहन चलाने वाले- 12 चालकों, नशे में वाहन चलाने वाले- 07, मोबाईल से बात करते हुए वाहन चलाने वाले- 15 चालकों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 30 वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण हेतु कार्यवाही की गयी, जिन्हे के 1,56,500 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

You missed

error: Content is protected !!