ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता में झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया। शुक्रवार को टीम ने पुराना बिंदुखेड़ा क्षेत्र में बिना दस्तावेजों के चल रहे झोलाछाप के क्लीनिक को सीज कर दिया और कथित चिकित्सक का चालान कर चार दिन के भीतर सीएमओ कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 5 मार्च 2026

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता भंडारी के निर्देश पर वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम गठित की गई। डॉ. लव पांडे के नेतृत्व में टीम बिंदुखेड़ा में पहुंची। यहां रामप्रसाद नामक व्यक्ति के क्लीनिक में मरीजों की भीड़ को देख टीम चकित रह गई।

यह भी पढ़ें :  होली पर हल्द्वानी में सात करोड़ की शराब गटकी, चार दिन में 91 हजार से अधिक बोतलें बिकीं

डॉ. लव पांडे ने बताया कि रामप्रसाद के पास क्लीनिक से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिला। इस पर टीम ने क्लीनिक को सीज कर चिकित्सक का 500 रुपये का चालान कर दिया और चार दिन के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय नैनीताल में अपने वैध प्रपत्रों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली व लापरवाही के आरोप, डीएम ललित मोहन रयाल ने गठित की जांच समिति

इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से छापा मारने की सूचना पर क्षेत्र के सभी क्लीनिक संचालक गायब हो गए। इसके चलते टीम को अभियान रोकना पड़ा।

error: Content is protected !!