ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

ब्रेकिंग न्यूज़ – उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी भारत की राष्ट्रपति ने 26 अक्टूबर को विपिन साधी के सेवानिवृत होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज तिवारी को मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी। 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी को मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी एक कॉपी सभी संबंधित विभागों को जारी की गई है।

    भारतीय संविधान के आर्टिकल 223 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 25 अक्टूबर को दिल्ली के जैसलमेर हाउस से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में 26 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी को चार्ज सौंपने की संस्तुति हुई है।

भारत के राष्ट्रपति द्वारा की गई इस संस्तुति के बाद भारत सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप के पत्र में वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी को 27 अक्टूबर से मुख्य न्यायाधीश का चार्ज ग्रहण करने को कहा गया है।

इस पत्र की एक कॉपी वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के सचिव और रजिस्ट्रार जर्नल, उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव, अकाउंटेंट जर्नल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के पी.एस., भारत के मुख्य न्यायाधीश के रजिस्ट्रार, न्याय विभाग में एन.आई.सी.के तकनीकी निदेशक आदि को कॉपी भेजी गई है।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!