ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शेरवानी हिलटॉप होटल ने सबसे हटकर  खोला नया कैफे,  पर्यटकों व स्थानीय लोग  कैफे का उठा सकेंगे लुप्त 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  पर्यटक नगरी नैनीताल शहर का प्रतिष्ठित शेरवानी हिलटॉप होटल में सबसे हटकर अपने तरह का एक अलग कैफे खुला है जिसमें 100 से अधिक प्रजाति के पौधे एक समय में उपलब्ध होंगे।

यहां पहुंचने वाले पर्यटक कैफे के पकवानों का स्वाद लेकर अपने घरों में सुंदर हरियाली कायम करने के लिए यहां से पौधे ले सकते हैं।

 होटल के महाप्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा के मुताबिक शहर में एक नर्सरी कैफे खोलने की योजना बनाई थी जिसका शुभारंभ कर दिया गया है।

बताया कि कैफे की खासियत है जैसे ही कैफे में आएंगे हरियाली आपका स्वागत करेगी और अलग-अलग प्रजाति के पौधे मिलेंगे जिसे हमारे द्वारा बेचा भी जा रहा है और यहां आ रहे पर्यटक यहां के वातावरण और स्वादिष्ट चाइनीस कॉन्टिनेंटल और स्नैक्स कॉफी के साथ उपलब्ध है।

पूरा कैफे कांच का बना हुआ है ऊपर छत भी कांच की बनी है। कैफे में बैठकर बाहर की सुंदरता को वहीं से निहार सकते हैं पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी कैफे का लुप्त उठा सकते हैं। और ठंड के मौसम में यह कैफे अंदर से पूरा गरम मिलेगा और गर्मी के मौसम में कैफै का वातावरण ठंडा मिलेगा।

बताया कि कैफे के बाहर का हिस्से में कैलिस्ला बेल लगाई गई है जो सभी को अपनी को और आकर्षित कर रही है। उन्होंने बताया यह कैसे ओपन टू ऑल है कोई भी व्यक्ति इस कैफे में आकर हरियाली और पकवानों का आनंद ले सकता है।

 दिनेश पालीवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए 100 से अधिक‌प्रजाति के पौधे क्रियान बेले की लगभग 20 वैरायटी सकुलेंट की वैरायटी के अतिरिक्त पेनसुतिया की बेल, पंसत्तिया, क्रोटोन, गोलंतुजा, कैलिस्ला बेल मौजूद है। जिसे खुले गार्डन और घर के अंदर भी लगाया जा सकता है यह पौधे दोनों जगह लगाए जा सकते हैं।

इस मौके पर जीवन सिंह बिष्ट, एमपीएस अधिकारी, शेफ मनोज कांडपाल तथा कालिदास सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!