ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर में चोरों ने दुस्साहसिक ढंग से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने यहां रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों का माल साफ कर दिया। इस दौरान घर में कोई नहीं था।

परिवार नैनीताल में नंदा देवी का मेला देखने गया था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पांच कमरे खंगाले और लाखों का माल ले गये। इतना ही नहीं चोरों ने मंदिर में रखे चढ़ावे पर रखे रूपये को भी नहीं छोड़ा।

जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को पानी से भरी बाल्टी में डाल गये। सूचना के बाद पुलिस पहुंची। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

आरटीओ रोड उदयलालपुर मुखानी निवासी बसंत कुमार पांडे वर्ष 2021 में डीआईजी कैंप कार्यालय से दरोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। वर्तमान वह अपनी पत्नी दया पांडे के साथ रहते हैं।

बताया जा रहा है विगत 23 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ नंदा देवी का मेला देखने नैनीताल गए थे। वही अपने बेटे के यहां रूक गये। 27 सितंबर को पड़ोसी सोनू ने फोन कर बसंत को बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौक पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाये।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : वार्ड 19 में सड़क–नाली निर्माण की मांग तेज, समाजसेवी विशाल वर्मा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन
error: Content is protected !!