ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पहाड़ों पर गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा।

रूद्रप्रयाग। ताजा मामला रूद्रप्रयाग जनपद से सामने आया है जहां अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के ग्राम सभा गहड़खाल के गहड़ गांव में प्रियंका पत्नी बिनोद कुमार की 2 साल की नन्ही बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया।

घटना सांय 6 बजे घर के आंगन में दादी के सामने खेल रही 2 साल की बच्ची मिस्टी को गुलदार 200 मीटर दूर ले गया ग्रामीणों के सोर मचाने के बाद बच्ची को गुलदार वहीं छेाडकर भाग गया ढूढंखेाज करने पर मृत बालिका झाडीयों में मिली इस क्षेत्र की यह दूसरी घटना हैं।

इससे पहले कूपरसेरा गांव में 20 साल पहले भी एक बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया। था ग्रामीण लोग जब घटना घटी तो खेतों से घर को आ रहे थें। बच्ची को गुलदार कम से कम 200 सौ मीटर दूर ले गया।

तब तक लोगों द्धारा सेार मचाने पर गुलदार ने बालिका को छोड़ कर भाग गया।सूचना मिलने पर आपदा प्रबन्धन की टीम व बन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गयी हैं, तो वहीं परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें :  चंपावत में नाबालिग से दरिंदगी: शादी में गई किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप, कमरे में बांधकर छोड़ा
error: Content is protected !!