ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

घर बैठे रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने फार्मास्यूटिकल कंपनी के संचालक व एक छात्रा से 13 लाख रुपये की ठगी

देहरादून। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की जांच के बाद सेलाकुई व रायपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।पुलिस साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है।

पीरा फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड सेलाकुई के संचालक विजय लाजरस ने बताया कि भुवना, सानुषा, विवेक व अमित ने खुद को हालवर्ग डायमंड कंपनी का कर्मचारी बताया।

आरोपितों ने स्कीम के तहत कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशन कर टास्क पूरा करने के नाम पर उनसे 11.84 हजार अपने खाते में ट्रांसफर करवा दिए। पीड़ित ने बताया कि उनसे सात अक्टूबर से छह दिसंबर 2024 के बीच यह धोखाधड़ी की गई।

थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की विवेचना सहसपुर थाने के निरीक्षक शंकर बिष्ट को सौंपी गई है।

दूसरी ओर ज्योति टम्टा निवासी रायपुर ने बताया कि सात जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उससे टेलीग्राम एप संपर्क किया और बिना अनुमति एक ग्रुप में जोड़ दिया। आरोपितों ने कुछ घंटे काम करके रातों रात अमीर बनने की बात कही।

कहा कि आपको एक लिंक शेयर किया जाएगा, जिसे मात्र फोलो और शेयर करना है। इसकी स्क्रीन शाट भेजनी होगी, जिसके बदले उन्हें धनराशि दी जाएगी। ठगों ने उन्हें एक और लिंक भेजा जिससे वह एक अन्य टेलीग्राम एप से जुड़ गई। य

हां ईशानी नाम की महिला ने उनसे यूपीआइ आइडी मांगी और एक और लिंक भेजकर पेमेंट कोड भेजने को कहा। पहले टास्क में उन्हें 1500 रुपये मिले। इसके बाद उन्हें एक और लिंक भेजकर उसमें खाते संबंधी जानकारी भरने को कहा।

लिंक पर क्लिक कर उन्होंने सारी गोपनीय जानकारी दे दी जिसके बाद उनके खाते से 1.16 हजार कट गए और बाद में उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
error: Content is protected !!