ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बस के पिछले टायर की चपेट में आने से अपर उप निरीक्षक की मौके पर ही मौत,एएसआई  के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर 

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सायं एक दर्दनाक हादसे में पुलिस संचार शाखा जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात अपर उप निरीक्षक संजीव नयन जगूड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।

श्रीनगर की ओर से आ रही एक बस की चपेट में आने से हुए इस हादसे में पूरा पुलिस विभाग स्तब्ध है। घटना जवाडी पुलिस बैरियर के समीप घटित हुई, जहां संजीव नयन अपनी बाइक से गुजर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे जवाडी बाईपास और गुलाबराय के बीच श्रीनगर से आ रही एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक बस के पिछले टायर की चपेट में आ गई और संजीव नयन के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

मूल रूप से उत्तरकाशी निवासी 40 वर्षीय संजीव नयन वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे। वर्ष 2009 में वायरलेस विभाग में भर्ती हुए थे और पिछले 7 वर्षों से रुद्रप्रयाग जिले में संचार शाखा में तैनात थे। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संजीव नयन की असामयिक मृत्यु से न केवल पुलिस विभाग बल्कि आम जनमानस भी शोकाकुल है। विभागीय अधिकारियों और साथियों ने उन्हें एक कर्मठ और विनम्र अधिकारी के रूप में याद किया है।

यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: सीबीआई जांच से ‘वीआईपी’ रहस्य खुलने की उम्मीद

You missed

error: Content is protected !!