ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल बजून के दूधिला तोक में भीषण आपदा से पांच मकान को आया खतरा जिसमें से एक मकान हुआ मालवे में तब्दील

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  दूधिला तोक में भीषण आपदा आयी है..पहाड़ से आये मलवे के बाद एक घर मलवे में दब गया है तो गौशाला में 3 भैंस 2 गाय घोड़ा अन्य जानवर दबे गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि घर में रखा पूरा सामना का कोई आता पता नहीं है।

इस लैंसलाईड से अब अन्य घरों को भी खतरा बन गया है..आपको बतादें कि नैनीताल के अधिकारियों को पहले ही सूचना दी गयी थी मगर प्रशासनिक अमले ने अनसुनी कर दी रात में पूरा मालवा घरों के ऊपर समा गया है। भोपाल सिंह मलबे में तब्दील हुआ मकान निहारता हुआ।

उसे क्या पता था कि रात की बारिश में मकान उसका मलवे में दब जाएगा सिर्फ अब वहां मालवा है और कुछ नहीं भोपाल का करीबन 35 लाख का नुकसान हुआ।आपको बतादें की बजून अधौडा रोड का मलवा ठेकेदार ने नीचे बसे 5 परिवारों की ओर फैंक दिया तो फाड़े से कटान का खतरा और बन गया,, हालांकि रात में हुई बारिश ने कहर मचाया और पूरा मालवा घर को तबाह कर दिया।

पीड़ित भूपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व ही यह मकान बनाया था। वे दिन में ही यहां रहते थे और रात को परिवार सहित दूसरे घर रहते थे। देर रात की बारिश में उनका यह घर और गौशाला में बंधे मवेशी दब गए।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व बजून से अधौड़ा जाने वाले मार्ग का जे सी बी मशीनों से कटा हुआ और सड़क निर्माण का मलबा सड़क के नीचे डाल दिया गया था यही मलवा दुदिला तोक में गया है।

वही रास्ते में जगह-जगह मार्ग में मालवा आने से गाड़ियों की आवा जाहि ठप हो गई है इसके साथी भारी भूस्खलन से कई गांव का संपर्क टूट गया है। जिला प्रशासन लोक निर्माण विभाग मौके में पहुंचे जेसीबी की मदद से मार्ग को खुलवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : धामी कैबिनेट का विस्तार आज, पांच नए मंत्रियों की होगी ताजपोशी, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ
error: Content is protected !!