ब्रेकिंग न्यूज़
पिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरार
खबर शेयर करे -

नैनीताल में श्री कष्ट निवारण हनुमान का मंदिर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान धूमधाम के साथ मनाया जायेगा 

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। श्री कष्ट निवारण हनुमान का मंदिर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 31 मार्च से 2 अप्रैल तक हनुमान जन्मोत्सव, राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, अखंड रामायण और विशाल भंडारा होगा आयोजित, किया जायेगा 

नैनीताल में श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर नियर वाॅटिनिकल गार्डन कालाढूंगी रोड नारायण नगर कमेटी की बैठक नैनीताल में अध्यक्ष एवं गुरु जी कमल शाही की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव बडे़ धूमधाम के साथ मनाऐ जाने एवं मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत अखंड रामायण का पाठ आयोजित कराऐ जाने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में तय हुआ कि 31 मार्च से 2 अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान कराऐ जाऐंगे। 31 मार्च को भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम और 1 अप्रैल को सुबह से अखंड रामायण शुरू होगी और 2 अप्रैल को अखंड रामायण का परायण व भजन कीर्तन और भोग के बाद विशाल भंडारा होगा।

तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सभी भक्तजन कार्यक्रम के लिए तन मन धन से बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।

कमेटी ने सभी हनुमान भक्तों से अनुरोध किया है कि तीन दिवसीय कार्यक्रम और भंडारे में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

बैठक में रविंद्र फर्त्याल, सुरेश कांडपाल, बलवंत कुमार, संजीव रस्तोगी, अजय पाल, गुड़डू सिंह ठठोला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 10 दलों में 500 श्रद्धालु करेंगे पवित्र दर्शन

You missed

error: Content is protected !!