ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

पुलिस और एएचटीयू ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर होटल मैनेजर सहित आठ लड़कियो और पांच युवको को किया गिरफ्तार

रुड़की। कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने यहां एक होटल में छापेमारी करते हुए होटल के मैनेजर सहित आठ लड़कियो और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि होटल में सेक्स रैकेट का यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था।

रुड़की में एक बार फिर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सेक्स रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने मलकपुर चुंगी के समीप स्थित होटल श्रीनिवास में देर शाम छापा मारा।
इस दौरान होटल के अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। टीम द्वारा होटल की घेराबंदी करते हुए सभी को हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की गई।
बताया गया है कि इस होटल में सेक्स रैकेट का यह धंधा लंबे समय से चल रहा था। यहां युवकों को लड़कियां और कमरा उपलब्ध करवाया जाता था।
इतना ही नहीं ग्राहकों की डिमांड पर युवतियों को बाहर भी भेजा जाता था। फिलहाल होटल से आठ युवतियों और पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है।
युवकों में होटल का प्रबंधक भी शामिल है जिससे पूछताछ जारी है। वहीं फिलहाल टीम की कारवाई जारी है और नामों का खुलासा कारवाई पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी हिरासत में लिए युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें :  तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बेतालघाट में ग्रामीणों की भूख हड़ताल जारी, समाजसेवी शीलू कुमार ने दिया समर्थन

You missed

error: Content is protected !!