ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर एसडीएम कोर्ट के पास पिकअप की चपेट में आकर नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बनभूलपुरा के ढोलक बस्ती निवासी सिमरत पुत्र मोहताब गुरुवार शाम अपने परिजनों के साथ नैनीताल रोड से गुजर रहा था।

एसडीएम कोर्ट के पास सहकारी बैंक के सामने पिकअप वाहन ने उसे चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले ली है।

यह भी पढ़ें :  पहाड़ी आर्मी 18 मार्च को मनायेगी पहाड़ी स्वाभिमान दिवस
error: Content is protected !!