नैनीताल। भीमताल में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं विधानसभा भीमताल सम्मेलन की कार्यशाला बी फार्मा कॉलेज में आयोजित की गई।
इस मौके पर वक्तों ने कहा कि हमें स्वदेशी चीज ज्यादा अपनानी चाहिए।
ताकि स्थानीय लोगों को फायदा हो सके क्योंकि जिस तरह से दीपावली आ रही है इसमें दीपक का प्रयोग करना चाहिए।
इसके साथ-साथ स्थानीय स्तर के उत्पादन है उसे खरीदना चाहिए उन्होंने आत्मनिर्भर बनने के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही इस मौके पर भाजपा के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।





