ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़। मुवानी क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक मैक्स जीप थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस भीषण हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मुवानी से बोकटा गांव की ओर जा रहा था। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। वहीं, घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : शार्ट सर्किट से फुटवियर की दुकान में लगी आग, दुकान में रखा आधा सामान जल कर राख़
error: Content is protected !!