ब्रेकिंग न्यूज़
कोटाबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार, सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामनमोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, युवाओं और महिलाओं पर फोकस, कई बड़े मंत्रालयों में बदलाव की अटकलेंSSP मंजुनाथ टीसी के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़; SOG-चोरगलिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 8 अवैध तमंचे तथा 10 कारतूस बरामद, तस्कर गिरफ्तार2027 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल, समय से पहले चुनाव की अटकलें तेजबच्चे की परवरिश पर बंदर ने सिखाया बड़ा सबक,बच्चे वही सीखते हैं जो देखते हैं: उत्तराखंड पुलिस के बंदरों वाले वीडियो ने दिया बड़ा संदेश
खबर शेयर करे -

नैनीताल के तल्लीताल बाजार में शार्ट सर्किट से फुटवियर की दुकान में लगी आग दुकान में रखा आधा सामान जल कर राख़ हुआ 

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। तल्लीताल बाजार में देर रात शार्ट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा आधा सामान जलकर स्वाह हो गया।

आसपास के दुकानदारों ने विक्की लांबा की दुकान में आग लपटे उठते देख पानी और अग्निशमन यंत्र की मदद आग को बुझा कर फैलने से रोक दिया। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

सूचना पर मौके पर पहुँची दमकल की टीम द्वारा दुकान में सुलग रही आग को पूरी तरह बुझा दिया से स्थानीय लोगों की मदद से और दमकल विभाग और पुलिस की टीम आज में पा लिया काबू रिहायसी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते हुए बचा 

  आपको बता दे कि नैनीताल के तल्लीताल बाजार की रिहायशी क्षेत्र में स्थित विक्की लांबा की जूते की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई।

जिसे समय रहते स्थानीय व्यापारियों की सूझबूझ से त्वरित कार्यवाही करते हुए काबू कर लिया। जिसके चलते बड़ी हानि होने से टल गई। अगर समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता तो पूरी बाजार और रिहायशी भवन आग की भेंट चढ़ जाते। 

तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुती नंदन साह ने बताया आग लगने की सूचना पर फायर की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हो गया. गनीमत यह रही की आग ज़्यदा फैली नहीं।

अग्निश्मन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया जैसे ही आग की सूचना प्राप्त हुई मौके से दो गाड़ी फायर की मौके पर पहुंच गई थी।

फायर विकेड द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, कहा फायर सीजन शुरू होने से पहले ही अग्निकांड की घटनाएँ सामने आने लगी है।

दुकान बंद करने से पहले बिजली को ठीक से देख ले, शर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी बंदोबस्ती वार्ड 7 में सजी रात्रि चौपाल, सामाजिक मुद्दों पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!