ब्रेकिंग न्यूज़
कप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
खबर शेयर करे -

नैनीताल के मल्लीताल चीना बाबा मंदिर के समीप सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के भवन में लगी भीषण आग 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मल्लीताल में ब्रिटिश कालीन लंदन हाउस के बाद अब चीना बाबा के समीप सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल भवन में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई।

अचानक लगी भीषण आग की चपेट आने से ब्रिटिश काल मे बना भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना पर मौके पर पहुँची दमकल विभाग ने कई घन्टो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग लगने से किसी के कोई जनहानि नही हुई। आग पर काबू पाने के लिए नैनीताल, भवाली, भीमताल से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी।

    प्रत्यक्षदर्शी गौरव जोशी ने बताया भवन आलोक साह है जिसमे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, पापुलर टैंट हाउस व दीना होटल चलाया जा रहा था।

जिसमे शाम 7 बजे भवन के ऊपरी मंजिल में आग लगते ही एसडीआरएफ की टीम और अग्निशमन कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने ने मौके पर पहुँचकर स्कूल के प्रिंसिपल के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अग्निशमन की 4 गाड़ियो को भीमताल भवाली नैनीताल से मंगा कर स्थानीय लोगों की मदद से आग में पाया काबू ।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

You missed

error: Content is protected !!