ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा पश्चिमी खेड़ा गौलापार के सोमनाथ शर्मा पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन की कथा में व्यासपीठ से विवेकानंद जोशी जी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन किया गया।

कथा में बताया गया कि इन्द्र के अहंकार का शमन करने हेतु श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर सात दिन तक धारण किया और ब्रजवासियों को वर्षा से रक्षा दी।

साथ ही, माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन, ग्वालबालों के संग रास-लीला, एवं गोकुलवासियों के प्रति उनके अटूट स्नेह का वर्णन हुआ। इन लीलाओं ने श्रोताओं के हृदय में भक्ति, प्रेम और त्याग की भावना जागृत की।

इससे पूर्व आज प्रातः सर्वदेव पूजन हुआ, जिसमें आज जजमान के रूप में बहादुर सिंह बिस्ट, हेमलता बिष्ट  बैठे, पूजन कार्य कमलेश पांडे, कमल जोशी, हेम पांडे, हर्ष वर्द्धन जोशी द्वारा संपन्न कराया गया, ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष ममता रूवाली, हेम पंत, हर्ष वर्द्धन पांडे, नारायण सिंह बोरा, अशोक चौहान सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछे

You missed

error: Content is protected !!