ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। माता जिया रानी, महिला अध्ययन केंद्र, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

जिसका समय 11:00 से 1:00 तक होगा l जो भी इस कार्यशाला में प्रतिभाग करना चाहता है, वह प्रातः 10:00 बजे से 10:30 तक महिला अध्ययन केंद्र हरमिटेज में आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

जिसकी रजिस्ट्रेशन fee 200 रुपए मात्र हैl इस कार्यशाला में छात्र छात्राओं को चॉकलेट बनाने की विधि एवं वेस्ट मटेरियल से कोकोडेमा बनाने की विधि और रंगवाली पिछोड़ा आदि बनाने की विधि बताई जाएगी।

ताकि सभी प्रतिभागी आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सके,अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु 7830 864283 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, एम्स ऋषिकेश में भर्ती; मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

You missed

error: Content is protected !!