नैनीताल के भवाली रामगढ़ मार्ग में देर रात निजी वाहन खाई में गिरने से एक युवक की मौत हुई
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। भवाली में एक निजी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 29 वर्षीय आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई और मृदुल, रोहन, तुषार और सुमित घायल हो गए। एस.डी.आर.एफ.की गईं ने देररात रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
नैनीताल जिले में रामगढ़ रोड पर स्यामखेत के पास बुधवार रात लगभग 11 बजे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर भवाली पुलिस और एस.डी.आर.एफ.टीम मौके पर पहुंची और रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
घना अंधेरा और जंगल का क्षेत्र होने के कारण टीम को खाई में गिरे वाहन से लखनऊ निवासी युवाओं का रैस्क्यू करने में मुश्किलें आई। जानकारी मिली कि गहरी खाई में गिरे वाहन में 5 युवक सवार थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पता चला कि तीन सवारों को सामान्य चोटें आई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों और मृतक को स्ट्रैचर से मुख्य मार्ग तक लाया गया और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।
शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।





