ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 3.54 लाख की ठगी, महिला पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने फंसाया

अल्मोड़ा। साइबर ठग अब पहाड़ के लोगों को भी नए-नए तरीकों से निशाना बना रहे हैं। ताजा मामले में ठगों ने खुद को महिला पुलिस अधिकारी बताकर सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति को तीन दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और उससे 3 लाख 54 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली सोमेश्वर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सोमेश्वर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बले निवासी दलीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन मार्च को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके आधार कार्ड के जरिए 14 जुलाई 2025 को मुंबई में एक एयरटेल स्टोर से सिम कार्ड खरीदा गया है।

ठग ने बताया कि यह सिम कार्ड धारक नरेश गोयल और जेट एयरवेज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लाभार्थी के रूप में इस्तेमाल किया गया है। इसी आधार पर उन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है और उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। ठगों ने कहा कि अगर वह जांच में सहयोग करेंगे तो गिरफ्तारी से बच सकते हैं।

इसके बाद कॉल एक कथित महिला पुलिस अधिकारी को ट्रांसफर कर दी गई। महिला ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़ित से बात की और जांच में सहयोग करने के नाम पर उन्हें कमरे में बंद रहने को कहा। ठगों ने इस दौरान उनसे बैंक संबंधी जानकारी भी हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मिला कोरोना का नया मरीज; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

You missed

error: Content is protected !!