ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी के डाकबंगला में सड़क दुर्घटना में कालाढूंगी वार्ड नम्बर एक निवासी युवक की मौत 

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

हल्द्वानी। कालाढूंगी के डाकबंगला में एक सड़क दुर्घटना में कालाढूंगी वार्ड नम्बर एक निवासी नीरज अधिकारी की मृत्यु हो गयी। 

जानकारी के मुताबिक नीरज अधिकारी नामक युवक रात करीब 10:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से नयागांव से कालाढूंगी की तरफ आ रहे थे तभी अचानक नैनीताल तिराहे के पास उनकी बाइक फिसलने से दुर्घटना हो गयी।

वहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनको 108 की मदद से कालाढूंगी स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया,परंतु डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी पहुँचा दिया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रामपुर रोड क्षेत्र में मतदाता जागरूकता शिविर, सैकड़ों लोगों ने करवाई वोटर लिस्ट मैपिंग
error: Content is protected !!