ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गुलजारपुर बंकी से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी हेमा टमटा ने कोटाबाग क्षेत्र में चुनाव किया प्रचार

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रहीं है। एक तरफ जहाँ शासन प्रशासन समय से चुनाव कराने की तैयारियां कर रहा है तो दूसरी तरफ प्रत्याशियों ने अपने अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

गुलजारपुर बंकी से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी हेमा टमटा ने कोटाबाग क्षेत्र में चुनाव प्रचार करा। जिसमें उनको क्षेत्रवासियों से अपार समर्थन मिला। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगा सामंत ने भी हेमा टमटा को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

हेमा टमटा ने कहा कि वो पूर्व में कोटाबाग की ब्लॉक प्रमुख पद पर रह चुकी हैं और इस पद पर रहते हुए क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कमी नही रहने दी थी।

अब जिला पंचायत पद पर विजयी होकर संपूर्ण क्षेत्र में फिर से विकास के कार्य को किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी के वार्ड-01 में रात्रि चौपाल, मनोज पाठक ने सुनीं जनसमस्याएं, SIR सर्वे में सहयोग की अपील
error: Content is protected !!