ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी के वार्ड नंबर–01 में आयोजित रात्रि चौपाल में मनोज पाठक ने क्षेत्रवासियों से किया आत्मीय संवाद

रिपोर्टर: नीरज तिवारी 

कालाढूंगी। कोटाबाग ब्लॉक अंतर्गत कालाढूंगी के वार्ड नंबर-01 में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख एवं कालाढूंगी विधानसभा के भाजपा नेता मनोज पाठक ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों का कुशलक्षेम जाना और सामाजिक, विकासात्मक तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मनोज पाठक ने कहा कि जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापित करना, उनकी भावनाओं को समझना और समाज के हर वर्ग के साथ आत्मीय संबंध बनाए रखना लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े प्रत्येक विषय को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

रात्रि चौपाल के दौरान उन्होंने SIR सर्वे के संबंध में भी लोगों को जागरूक करते हुए अपील की कि सर्वे के दौरान सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही सुशासन और विकास को नई गति मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे। मनोज पाठक ने सभी के स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा उनके जीवन का मूल उद्देश्य है और वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  Instagram Reel ने खोल दी 10 लाख की चोरी की पोल! सालभर बाद घरेलू सहायिका गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद

You missed

error: Content is protected !!