ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत कर दी गई है। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम कार्यालय में विधिवत फीता काटकर आधार केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा उपलब्ध होने से शहर के नागरिकों को आधार कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए अब अलग-अलग स्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने, नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक संशोधन की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है और यह केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अधिकारियों ने बताया कि इस आधार सेवा केंद्र के माध्यम से नागरिकों को नए आधार पंजीकरण और आधार अपडेट से संबंधित सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

साथ ही आधार संचालक ने जानकारी दी कि यहां आधार कार्ड की सभी सेवाओं के साथ-साथ UCC सर्टिफिकेट भी बनाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। महापौर ने नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

यह भी पढ़ें :  नमामि गंगे के बावजूद पूरी तरह साफ नहीं हो पाई गंगा, कैग रिपोर्ट में कई खामियां उजागर
error: Content is protected !!