ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा तुषाराड के तोक क्वैराली में मंगलवार देर रात एक पुजारी के घर में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया।

आग की इस घटना में घर के भीतर रखा घरेलू सामान, रसोई का सारा सामान और जरूरी दस्तावेज जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना के बाद परिवार के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।

जानकारी के अनुसार तुषाराड के तोक क्वैराली निवासी पुजारी पान गिरी के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटों के कारण घर में रखा राशन, कपड़े, बर्तन, रसोई का सामान और महत्वपूर्ण कागजात जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बन गया।

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

हरीश पनेरु ने प्रशासन से भी मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि परिवार को इस मुश्किल घड़ी में राहत मिल सके।

साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन से घटना का संज्ञान लेते हुए प्रभावित परिवार की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  कविता सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम: डीएसबी परिसर नैनीताल में व्याख्यान आयोजित

You missed

error: Content is protected !!