ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। न्यायालय में तारीख पर लाए गए एक आरोपी के जहर खाने की सूचना से सोमवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उपचार के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

सीओ सुमित पांडे ने बताया कि कौशल चिलवाल (उम्र लगभग 25 वर्ष) नामक युवक रामनगर न्यायालय में एक मामले की तारीख पर आया था।

इसी दौरान न्यायालय से पुलिस को सूचना मिली कि युवक ने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक से पूछताछ और आवश्यक प्राथमिक जांच की। डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार के जहर सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। न तो किसी विषैले पदार्थ के सेवन के संकेत मिले हैं और न ही युवक ने स्वयं जहर खाने की बात स्वीकार की है।

सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पूरी सतर्कता बरतते हुए युवक को आगे की विस्तृत चिकित्सकीय जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से पूरी तरह इंकार किया जा सके।

पुलिस के अनुसार, कौशल चिलवाल गंभीर धारा 302 (हत्या) से जुड़े मामले में न्यायालय में पेश हुआ था। प्रारंभिक तौर पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पुलिस और न्यायालय पर दबाव बनाने के उद्देश्य से ऐसा कदम उठाने की कोशिश की हो सकती है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कौशल चिलवाल का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र में कुल मिलाकर करीब 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें :  नवरात्र के पहले दिन दूनागिरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

You missed

error: Content is protected !!